बीमा बेचने के संबंध में जानें


Sign Up
/ बीमा बेचने के संबंध में जानें

इंश्योरेंस, एक करियर विकल्प

अगर आपको किसी ऐसे करियर का विकल्प दिया जाए जो आपको नीचे बताए जा रहे अवसर प्रदान करता हो:


  • अपनी सुविधनुसार काम करने की आज़ादी
  • आकर्षक आय
  • असीमित आय कमाने के अवसर
  • संपूर्ण रूप से एक व्यवसाय बनाने का अवसर
  • ता-उम्र काम करने की छूट व मान्यता

तो क्या आप ऐसे काम को करने के लिए उत्सुक नही होंगे ?

इंश्योरेंस का विक्रय वो करियर अवसर है जो ऊपर लिखे सभी लाभों को प्रदान करने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ देता है|

इंश्योरेंस एक पुश प्रॉडक्ट है| यह खरीदा नहीं, बेचा जाता है| आपको बीमा की अवधारणा अपने ग्राहक की ज़रूरत के साथ जोड़कर बेचनी होती है| एक बार जब ग्राहक ये समझ जाते हैं कि बीमा प्रॉडक्ट उनकी ज़रूरतों के साथ मेंल ख़ाता है, तो वे प्रॉडक्ट को खरीद लेते हैं| यदि आपका अपना करियर बीमा एजेंट के रूप में बनाना चाहते है, तो इंश्योरेंस बेचना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा| क्या आप जानते हैं- क्यों और कैसे? चलिए मालूम करते हैं-

बीमा बेचना फायदेमंद क्यों है?

इंश्योरेंस बेचना निम्नलिखित कारणों से फायदेमंद है-

  • आप असीमित आय कमाते हैं

इंश्योरेंस सेल्स के साथ, आपके आय अर्जित करने की कोई सीमा नही होती है| आपकी आय वो कमिशन है जो आप बेची हुई पॉलिसियों पर कमाते हैं| आप जितनी अधिक पॉलिसियाँ बेचेंगे, आपकी आय उतनी अधिक होगी| चूँकि बेची हुई पॉलिसियों की संख्या की कोई सीमा नही ओ सकती है, इसलिए, इससे होने वाली आय पर भी कोई रोक नही है| अतः, बीमा बेचना एक लाभपूर्ण व्यवसाय है जो आपके लिए असीमित आय उत्पन्न करता है|

  • आपके पास अपने व्यवसाय का मालिकाना हक़ है

जब आप बीमा बेचते हैं , तो आप आपके बिज़नेस का स्वामित्व आपके पास होता है| आप स्वयं के मालिक होते हैं| अतः आप बीमा पॉलिसियाँ को बेचकर अपने मालिक बनते हैं एवं आप अपने काम करने के तरीके से लेकर अपनी आय तक को नियंत्रित करते हैं| और तो और आपका काम करने का कोई निर्धारित समय नही होता है | आप जब चाहें तब काम कर सकते हैं और आपके काम करने का कोई नियमित समय नही होता है| अतः, बीमा बेचने के व्यवसाय में आने से आप 9 से5 की नौकरी के बोझ से भी बच जाते हैं और अपनी सहूलियत के अनुसार कार्य कर सकते हैं|

  • असीमित अवसरों तक पहुँच

बतौर बीमा एजेंट आप बीमा बेचने के साथ-साथ नौकरी भी कर सकते हैं| इंश्योरेंस सेल्स में सेवानिवृत्ति की कोई उम्र नही होती, आप जबतक चाहे तबतक काम कर सकते हैं| अतः, बीमा बेचने के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं|

  • आप कुछ अलग कर सकते हैं

बतौर बीम एजेंट आपका व्यवसाय बहुत नेक का काम है| आप अपने ग्राहक को बीमा पॉलिसी बेचकर उनकी संरक्षण की ज़रूरतों की पूर्ति करते हैं अथवा उनके आर्थिक हितों की रक्षा करतेहैं| इसके अतिरिक्त क्लेम्स के समय आप उनको आर्थिक मुआवज़ा दिलाने में उनकी मदद करते हैं जिससे उनके परिवार और पॉलिसीधारक को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिलती है|

  • काम करने का कोई स्थाई समय नहीं

इनमें से किसी भी तरीके से इंश्योरेंस पालिसियाँ बेचने की सर्वश्रेष्ठ बात ये है कि आप किसी भी तरह की 9से5 वाली नौकरी करने के लिए बाध्य नही हैं| आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पॉलिसियाँ बेच सकते हैं| तो आप अपनी आय के साथ बिना कोई समझौता किए, फ्लेक्सिबल घंटों में काम कर सकते हैं |

  • उपयुक्तता

घर बैठकर, ऑनलाइन या टेलिफोन के माध्यम से बीमा पॉलिसी बेचना बहुत सारे व्यक्तियों के लिए सुविधाजनक होता है| ये काम गृहिणियों के द्वारा भी आसानी से किया जा सकता है जो अपना घर संभालने के साथ-साथ बीमा पॉलिसी बेचकर अतिरिक्त आय भी कमा सकती हैं| रिटाइर्ड व्यक्तियों को भी बीमा विक्रय करने के लिए किसी दफ़्तर की दौड़ नही लगानी पड़ती| छात्र इसको पार्ट टाइम जॉब की तरह करके अतिरिक्त पैसे कमाकरअपनी पढ़ाई व परिवार दोनों को सपोर्ट कर सकते हैं|

बीमा बेचना कैसे शुरू करें ?

ऊपर लिखें बीमा बेचने के फ़ायदों ने आपको बीमा सेल्स में करियर बनाने के लिए ज़रूर उत्सुक किया होगा| यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो ये कुछ ऐसे टिप्स हैं जो आपको बीमा बेचनें में शुरूआत करने में सहायक सिद्ध होंगे|


1. POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) बनें-

जब आप POSP बनते हैं तो आप अपने घर के सुविधाजनक वातावरण से काम करते हैं और पैसे कमाते हैं| आपको दफ़्तर में जाकर घंटों बिता के काम नहीं करना होता| आप सीधी तरह अपनी सुविधा के अनुसार, अपने खाली समय में काम करते हैं| इसके अलावा, पॉलिसियाँ भी ऑनलाइन ही बेची की जाती हैं तथा प्रपोज़ल फॉर्म देने और प्रीमियम भरने के लिए किसी इंश्योरेंस कंपनी के दफ़्तर नही जाना पड़ता|


2. अपने कॉंटॅक्ट्स की लिस्ट बनायें-

एक बार जब आप प्रमाणित POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) बन जाते हैं, तो आपको ग्राहकों की ज़रूरत पड़ती है| ग्राहकों का डेटबेस स्थापित करने के लिए आपको अपने कॉन्टेक्ट्स की एक सूची तैयार करनी होती है| अपने सभी जान-पहचान के कॉन्टेक्ट्स को उस सूची में शामिल करें, जैसे कि परिवार के सदस्य, मित्र, सहकर्मी और परिचित| ये आपके संभावित ग्राहकों की सूची होगी जो आपको सेल्स उत्पन्न करने में सहायता करेगी| लिस्ट बनाने के उपरांत बारी –बारी से आप उनके संभावित ग्राहक में आयें| उनको कॉल करके बतलायें की आप एक प्रमाणित POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) या एक प्रमाणित बीमा सलाहकार बन चुके हैं|


3. कोल्ड कॉलिंग-

कोल्ड कॉलिंग उसे कहते हैं जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को बीमा बेचने के लिए फोन करते हैं जिनको की आप निजी तौर पर नही जानते| कोल्ड कॉलिंग के ज़रिए, आप अपने क्लाइंट का डेटाबेस बढ़ा सकते हैं| आपको कॉन्टेक्ट्स की एक सूची मिलती है तथा आप उनमें से हर एक व्यक्ति को बीमा बेचने के लिए कॉल करते हैं| ये अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का एक अतिरिक्त तरीका है|


4. फॉलोउप कॉल्स-

व्यक्तियों से संभावित ग्राहक करना एक बार का खेल नही है|आपको एक अपायंटमेंट सुनिश्चित करने के लिए अपने कॉन्टेक्ट्स को कई फॉलो-उप कॉल्स करनी पड़ती हैं| यदि क्लाइंट व्यस्त है तो उसको एक निर्धारित समय पर ही कॉल करने की ज़रूरत होती है| आपको ये जानने के लिए एक और फॉलो –उप कॉल की ज़रूरत भी पड़ सकती है कि कहीं उस व्यक्ति को दोबारा मीटिंग करने की आवश्यकता तो नहीं है | इसलिए, आपको धैर्य के साथ तब तक फॉलो-उप कॉल्स करते रहना चाहिए जब तक की आपका बीमा प्लान बिक ना जाए|


5. मुलाक़ात निर्धारित करें-

चाहे आप अपने कॉन्टेक्ट्स को कॉल करें या कोल्ड कॉलिंग का रास्ता अपनायें, आपका हर अगला कदम हमेंशा (उन व्यक्तियों से जिनसे आपने फोन पर बात की है) अपायंटमेंट फिक्स करना ही होना चाहिए | इस बात को हमेंशा सुनिश्चित करें की आप संभावित ग्राहकों से मुलाक़ात करें ताकि आप उनकी निजी ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझ पायें और उसके अनुसार उनको अनुकूल बीमा पॉलिसी लेने के लिए गाइड करें|

बीमा विक्रय का बेहतरीन तरीका

ऊपर लिखी बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) के सफ़र को शुरू कर सकते हैं|लेकिन कुछ ऐसे ट्रिक्स हैं जो आपको जीवन बीमा प्रॉडक्ट्स को यथासंभव ढंग से बेचने में मदद करते हैं| ये ट्रिक्स निम्न हैं-


  1. संभावित ग्राहकों की ज़रूरतों को समझें

अपने संभावित ग्राहक से भेंट सुनिश्चित करने के पश्चात जब आप उनको मिलते हैं, तो सीधे किसी बीमा प्रॉडक्ट को बेचने हेतु प्रस्तुत मत करिये| पहले एक खोजी विश्लेषण कर लीजिए| ये एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे की आपको ग्राहक की सटीक ज़रूरत का पता चलता है| संभावित ग्राहक के आर्थिक तथ्यों को जानें तथा उनकी ज़रूरतों को समझकर सही संभावित बीमा प्रॉडक्ट को उनके लिए शोर्ट लिस्ट कर लें|

  • सही प्रॉडक्ट से ग्राहक की ज़रूरत का मेंल करें

एक बार आपने क्लाइंट की ज़रूरत को समझ लिया, उस ज़रूरत का मेल प्रॉडक्ट से करायें जो उसकी पूर्ति करे| जैसे कि यदि एक संभावित ग्राहक एक पिता है तो आप उनको चाइल्डइ इंश्योरेंस प्लान बेच सकते हैं| उसी प्रकार से, स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस प्लान भी ज़रूरी होते हैं| पता करिये की क्लाइंट के पास ये प्लांस हैं की नही| यदि नही, तो इन प्लांस का महत्व बतलाकर इनको बेचने की कोशिश करिये | यदि उनके पास प्लान है, तो कवरेज का विश्लेषण करके पता करिये की वो पर्याप्त है की नही| कई मामलों में पर्याप्त कवरेज नही होता, जिसमें आप कवरेज लेवेल को बढ़ाने का प्रस्ताव रख सकते हैं| इस प्रकार से आप अपने संभावित ग्राहकों की ज़रूरत को समझने के बाद ही उनको उपयुक्त प्रॉडक्ट बताए| आप मिंटप्रो एप्लीकेशनमिंटप्रो एप्लीकेशन पर, पॉलिसी रेकेमेंडर के फीचर को ऑन कर सकते हैं, जिससे की आपको अपने क्लाइंट के लिए सबसे उपयुक्त पॉलिसी का चयन करने में मदद मिलती है|

  • देख लें प्रीमियम्स ज़्यादा महँगे तो नही

आपके संभावित ग्राहक आपके ग्राहक तभी बनेंगे जबकी आपके द्वारा प्रस्तावित प्लांस के प्रीमियम की दर सस्ती होगी| तो, ये जानने की कोशिश करिये की एक प्रस्तावित बीमा प्लान का प्रीमियम व्यक्ति की जेब पर भारी तो नही पड़ रहा| यदि खरीदने का सामर्थ्य एक मसला है तो कोशिश करिये की शुरूवात एक कम कवरेज वाले प्लान से की जाए जो बाद में आर्थिक स्थिति सुधरने पर बढ़ाया जा सके|

  • संभावित ग्राहकों को प्रस्तावित प्रॉडक्ट्स की विशेषताएँ समझायें

बीमा प्रॉडक्ट्स स्वभाव से तकनीकी होते हैं| इसलिए लोग बीमा प्रॉडक्ट्स को जटिल मानकर उससे दूरी बनाए रखते हैं| आप एक मध्यस्त के तौर पर अपने संभावित ग्राहकों को अपने प्रस्तावित पॉलिसी की नियम, शर्तें, लाभ और विशेषतायें समझा दें| एक संभावित ग्राहक जब पूर्णतया प्रॉडक्ट को समझ जाता है और उसे अपनी ज़रूरत के अनुरूप पाता है, तो वो बीमा खरीदने को राज़ी हो जाता है|

  • आपत्तियों को संभालें-

बीमा बेचना आसान काम नही है| संभावित ग्राहकों की प्रॉडक्ट संबंधी बहुत सारे प्रश्न और आपत्तियाँ होती हैं| सफलतापूर्वक इंश्योरेंस बेचने के लिए आपको क्लाइंट्स की आपत्तियों को सही तरह से संभालना आना चाहिए|अपने पास ज़रूरी जानकारी रखिये जिससे की आप अपनी निपुणता से क्लाइंट्स की आपत्तियों का जवाब दें सकें|

सेल की पूर्ति करना

आप अपनी सेल को ऐसे क्लोज़ कर सकते हैं-


  1. सुनिश्चित करिये की फ़ायदे ठीक तरह से समझ आयें

प्रॉडक्ट के लाभ और विशेषतायें समझाने के बाद, अपने ग्राहक से एक बार पूछ लें की उनको प्रॉडक्टक के फ़ायदे ठीक तरह से समझ आए हैं या नही| ये दोहरी जाँच होती है जो इस बात को सुनिश्चित करती है की ग्राहक प्रॉडक्ट के फ़ायदे को पूरी तरह से समझता है|

  • प्रपोज़ल फॉर्म को भरने में मदद करें

प्रॉडक्ट के प्रपोज़ल फॉर्म को ग्राहक संबंधी विस्तृत जानकारी चाहिए होती है जो की सच्चाई और ईमानदारी से भरी होनी चाहिए| ग्राहक के पास प्रपोज़ल फॉर्म भरने का काम होता है| वे प्रपोज़ल फॉर्म के कुछ हिस्सों में कन्फ्यूज़ होकर ग़लत डीटेल भर देते हैं| पॉलिसी आवंटन में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपने क्लाइंट को सही तरह से प्रपोज़ल फॉर्म भरने में मदद करें| कनफ्यूज़िंग मसलों में उनको एजुकेट करें ताकि उनको पता हो वो फॉर्म में क्या जानकारी भर रहे हैं| इसके विकल्प के तौर पर, आप अपने क्लाइंट की डीटेल्स को लेकर के, प्रपोज़ल फॉर्म ऑनलाइन मिंटप्रो ऐपमिंटप्रो ऐप पर भर सकते हैं| वो ज़्यादा तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक प्रक्रिया है|

  • पॉलिसी का प्रीमियम एकत्र इक्कट्ठा कर लें

बीमा प्रीमियम का भुगतान प्रपोज़ल फॉर्म भरने के पूर्व होता है| इसलिए, अपने ग्राहक से पॉलिसी का प्रीमियम ले लें| अपने ग्राहकों को प्रीमियम अदायगी के तरीकों में (कैश, क्रेडिटकार्ड, नेटबैंकिंग) इत्यादि का विकल्प दें - | क्लाइंट्स को अपने प्रीमियम के ब्रेकप के विषय में सूचित रखें| इससे आपके ग्राहकों को अपनी बीमा पॉलिसी के प्रीमियम्स को समझने में मदद मिलेगी| मिंटप्रो ऐपमिंटप्रो ऐप आपको ऑनलाइन प्रीमियम अदा करके भी पॉलिसी आवंटित करने में मदद करता है| एक बार जब प्रपोज़ल फॉर्म जमा हो जाता है, तो पेमेंट के लिए ऐप पर एक लिंक उत्पन्न होता है| वह पेमेंट लिंक आप अपने ग्राहक से शेयर करके ऑनलाइन प्रीमियम अदायगी के लिए दरख़्वास्त कर सकते हैं| एक बार प्रीमियम की अदायगी हो गयी तो पॉलिसी तुरंत ही आवंटित हो जातीहै| वैकल्पिक तौर पे, आपका क्लाइंट प्रीमियम्स की अदायगी कैश या चेक के माध्यम से मिंटप्रो ऐपमिंटप्रो ऐप पर ही कर सकता है|

  • ग्राहकों की मदद संभावित आवश्यक शर्तों को समझाने में करें

जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्लांस में पॉलिसी आवंटन के पूर्व स्वास्थ्य जाँच की आवश्यकता होती है| वैसे ही, बीमा कंपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति संबंधी जानकारी की भी माँग कर सकती है| पॉलिसी आवंटन के विषय में इन आवश्यक शर्तों की पूर्ति में ग्राहक की मदद करें|

  • क्लेम में सहायता का वादा करें

ग्राहक विश्वसनीय लोगों से ही बीमा प्रॉडक्ट्स खरीदते हैं जिन पर उनको भरोसा होता है की वे क्लेम के वक़्त उनकी सहायता करेंगे| इसलिए, पॉलिसी बेचते वक़्त, क्लाइंट को आश्वस्त करिये की जब भी क्लेम में सहयोग देने की ज़रूरत पड़ेगीआप उपलब्ध रहेंगे| इससे उनका आप पर भरोसा बढ़ेगा और वे आपसे तुरंत पॉलिसी खरीद लेंगे| क्लेम में सहायता के लिए मिंटप्रो आपको एक समर्पित टीम देती है| क्लेम के मामले में आप मिंटप्रो की क्लेम टीम से सहयोग प्राप्त कर अपने क्लाइंट की सहायता कर सकते हैं| आपके ग्राहक भी सीधे मिंटप्रो की क्लेम सेटल्मेंट टीम से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं|

मिंटप्रो के लाभ

मिंटप्रो ऐपमिंटप्रो ऐप आपको वो सभी सहायता उपलब्ध कराता है जिसकी ज़रूरत आपको ऑनलाइन पॉलिसी बेचने में पड़ सकती है| ये एक ऑनलाइन साधन है जो ऑनलाइन बीमा पॉलिसियों को बेचने में आपकी सहायता करता है| यदि आप मिंटप्रो के साथ बतौर POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) जुड़ते हैं तो आप प्रमुख बीमा कंपनियों द्वारा प्रस्तुत बहुत सारी बीमा पॉलिसियों को बेच पाते हैं|एक वाइड कवरेज के दायरे के अलावा, मिंटप्रो आपको निम्न फ़ायदे देता है-

  • बीमा में करियर को शुरू करने का ये आपको एक आसान तरीका प्रदान करता है| आपको बस मिंटप्रो पर रिजिस्टर करके, 15 घंटों का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर के एक एग्ज़ाम पास करके, POSP (पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन) प्रमाणपत्र लेना होता है|
  • ऑनलाइन बीमा विक्रय में पूर्ण सहयोग प्रदान करता है|
  • सेल्स, अर्जित किए हुए कमिशन्स और बाकी बचे रिन्यूयल पर निगाह रखने की सुविधा देता है|
  • क्लेम के समय भी मिंटप्रो आपको ज़रूरी जानकारी ,दिशानिर्देशों के माध्यम से देता है जिससे की आप अपने क्लाइंट को एक तीव्र क्लेम समाधान में सहायता कर पाते हैं|

इसलिए, मिंटप्रो ऐपमिंटप्रो ऐप पर ऑनलाइन पॉलिसी बेचने को चुनिए और पूरी प्रक्रिया को आसान बनाइए

ज़्यादा जानकारी के लिए बीमा बेचकर के कितना कमाया जा सकता है|