एलआइसी एजेंट सर्टिफिकेशन एग्ज़ाम के लिए एलआइसी का मॉक टेस्ट


Sign Up
/ LIC / एलआइसी एजेंट सर्टिफिकेशन एग्ज़ाम के लिए एलआइसी का मॉक टेस्ट

एलआइसी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

एलआइसी की स्थापना सन् 1956 में जीवन बीमा निगम अधिनियम, जून1956 के पास होने के बाद हुई थी| तब से लेकर अब तक, एलआइसी बीमा बाज़ार में सबसे अग्रणी रहा है| हालांकि दूसरी निजी कंपनियों को सन् 2000 में जीवन बीमा बाज़ार में प्रवेश करने की अनुमति मिलने के बाद आज भी , LIC के पास सबसे ज़्यादा ग्राहक हैं| ग्राहकों को एलआइसी पर भरोसा है और इसीलिए वे एलआइसी पॉलिसियों को आसानी से खरीद लेते हैं| यही कारण है कि बहुत से व्यक्ति एलआइसी की पॉलिसियाँ बेचने के लिए एजेंट बनते हैं और अपने लिए आकर्षक कमिशंन कमाते हैं|

क्या आप भी एलआइसी एजेंट बनना चाहते हैं?

एलआईसी एजेंट कैसे बनें?

एलआइसी एजेंट बनने के लिए आपको भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण संस्थान (आइआरडीएआइ) द्वारा निर्धारित एक एग्ज़ाम पास करना होता है|यह परीक्षा एक विस्तृत पाठ्यक्रम को कवर करती है जो IC38 में निर्धारित है| परीक्षा पास करने के लिए आपको कम से कम 40% अंक अर्जित करने होते हैं| इसका प्रशिक्षण एलआइसी प्रदान करती है जिससे की संभावित उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा पास करने में मदद मिले| इसमें कुछ इस तरह के सवाल होते हैं-

मॉकटेस्ट्स


परीक्षार्थीयों को आगामी ऑनलाइन परीक्षा में अपेक्षित प्रकार के सवालों के लिए तैयार करने हेतु और अभ्यास के लिए, एलआइसी मॉकटेस्ट्स को ऑनलाइन उपलब्ध कराती है| ये टेस्ट्स उम्मीदवार को परीक्षा के फॉर्मॅट पर अपनी पकड़ मज़बूत बनाने में मदद करते हैं| मॉक टेस्ट्स देकर उम्मीदवार इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं की वे बीमा एजेंट के एग्ज़ाम को उतीर्ण करने के लिए कितने तैयार हैं|

मिसाल के तौर पर यहाँ कुछ एल आइसी मॉकटेस्ट के प्रश्न दिए हुए हैं, जिनके उत्तर बोल्ड में अंकित हैं|


Q1 ) क्लेम की अदायगी सामयिक पेमेंट्स के माध्यम से इनमें से किस प्रकार की पॉलिसी में संभव है?


  • यूनिट लिंक्डइं श्योरेंस पॉलिसी
  • टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी
  • रिटर्न ऑफ प्रीमियम पॉलिसी
  • मनी बॅक पॉलिसी

Q2 ) वह विकल्प चुनिये जो आयु प्रमाण का मानक हो ?


  • पासपोर्ट
  • ग्राम पंचायत का प्रमाणपत्र
  • जन्म कुंडली
  • राशन कार्ड

Q3 ) एक पॉलिसी धारक नयी पॉलिसी को वापस करके रिफंड ले सकता है _____ अवधि के दौरान?


  • फ्री ट्राइयल
  • कैंसिलेशन
  • फ्रीलुक
  • फ्री मूल्यांकन

Q4 ) बीमा पॉलिसी के संबंध में, "प्रीमियम" शब्द क्या सूचित करता है?


  • पॉलिसी खरीदने के लिए बीमाकर्ता द्वारा अदा की हुई राशि
  • बीमाकर्ता द्वारा कमाया हुआ मुनाफ़ा
  • बीमाकर्ता द्वारा पॉलिसी पर कमाया हुआ मार्जिन
  • बीमाकर्ता द्वारा पॉलिसी पर किया हुआ खर्चा

Q5 ) पॉलिसी लॅप्स होने का क्या मतलब होता है?


  • पॉलिसी धारक ने पॉलिसी पर प्रीमियम कीअदायगी रोक दी है
  • पॉलिसी धारक ने पॉलिसी के प्रीमियम्स की अदायगी पूरी कर दी है
  • पॉलिसी मेंच्योर हो गयी है
  • पॉलिसी को मार्केट से वापस ले लिया गया है|

एल आइसी मॉक टेस्ट्स के फ़ायदे

मॉकटेस्ट्स


मॉकटेस्ट्स के विभिन्न फ़ायदें हैं जिस वजह से महत्वकांक्षी एलआइसी एजेंट्स उसका प्रयोग करते हैं| ऐसे कुछ निम्न फ़ायदे हैं-


  • ये टेस्ट्स अभ्यर्थीयों को असल परीक्षा की अनुभूति देते हैं जो भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आइआरडीएआइ) द्वारा आयोजित कराया जाता है|
  • उम्मीदवार बीमा के पाठ्यक्रम पर अपनी पकड़ को मॉक टेस्ट्स देकर आज़मा सकते हैं|
  • मॉकटेस्ट्स से अभ्यर्थी एजेंट एग्ज़ाम की संरचना को भी समझ जाते हैं|

एलआइसी एग्ज़ाम के बारे में और जानें

एलआइसी प्लांस का विक्रय

सिर्फ़ तब ,जब अभ्यर्थी IRDAI परीक्षा को उतीर्ण कर लेता है और कम से कम 40% अंक अर्जित कर लेता है तो वो एलआइसी के बीमा प्लांस का विक्रय कर सकता है| IRDAI एग्ज़ाम पास करने वाले अभ्यर्थी के नाम पर लाइसेंस जारी होता है| यह लाइसेंस उनको एलआइसी के द्वारा प्रस्तुत जीवन बीमा प्रॉडक्ट्स को बेचने का अधिकार देता है|

मिंटप्रो- एलआइसी प्लांस बेचने का एक स्मार्ट तरीका

मिंटप्रो आपको एलआइसी प्लांस बेचने में भी सहायता करता है| ऐसे-

  • मिंटप्रो पूर्ण रूप से उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने और एग्ज़ाम दिलाकर पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन (पीओएसपी) बनने में ऑनलाइन सहायता प्रदान करता है|
  • पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन बनने का पाठ्यक्रम काफी सरल और आसान है|
  • मिंटप्रो एप के इस्तेमाल से आप अपने कंप्यूटर या स्मार्ट्फोन पर 15 घंटे का एक आसान सा प्रशिक्षण ले सकते हैं| अतः, ट्रैनिंग चलते-फिरते भी ली जा सकती है जिसके बाद एक सरल सा एग्ज़ाम होता है जो कि ऑनलाइन ही होता है|
  • एलआइसी एग्ज़ाम निर्दिष्ट परीक्षा स्थलों पर जाकर देना होता है जबकि इसके विपरीत, पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन (पीओएसपी) की परीक्षायें अपनी सुविधनुसार कहीं से भी दी जा सकती हैं|
  • एक बार आपने न्यूनतम 40% अंक अर्जित करके परीक्षा उतीर्ण कर ली, तो आपको पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन (पीओएसपी) का लाइसेंस मिल जाता है| यह लाइसेंस आपको एलआइसी के साथ-साथ अन्य कंपनियों की विशिष्ठ पॉलिसियों के विक्रय में मदद करता है| अतः, आप सिर्फ़ एक ही समय पर एलआइसी एजेंट बनने के बजाए, बहुत सारी बीमा कंपनियों के एजेंट बन जाते हैं|
  • इसके अतिरिक्त आप सिर्फ़ जीवन बीमा पॉलिसियाँ नही बेचते अपितु सामान्य बीमा प्लांस जैसे कि स्वास्थ्य बीमा, मोटर बीमा पॉलिसी इत्यादि भी बेचते हैं|
  • • मिंटप्रो के भी मॉकटेस्ट्स होते हैं जो की आपको परीक्षा के पूर्व तैयार करके परीक्षा को पहली ही बार में उतीर्ण करने में मदद करते हैं| अगर आप पहली बार में असफल हो गये तो आप बार-बार प्रयास कर सकते हैं जब तक किआप परीक्षा उतीर्ण करके पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन (पीओएसपी) ना बन जायें| उदाहरण के तौर पर आप यहाँ एक सैंपल वीडियो देख सकते हैं प्रशिक्षण वीडियो यहाँ| आपको एक रूप रेखा मिल सकती है की प्रशिक्षण मॉड्यूल्स को मिंटप्रो के द्वारा कैसे आसान और समझने में सरल तरीके से डिज़ाइन किया गया है|

तो, मिंटप्रो को चुनिए, पॉइंट-ऑफ-सेल-पर्सन (पीओएसपी) बनकर एलआइसी प्लांस के साथ-साथ दूसरी जीवन और गैर जीवन बीमा बीमा कंपनियों की पॉलिसी बेचने की आज़ादी हासिल करिये|

बीमा विक्रय से मैं कितना कमा सकता हूँ के बारे में अधिक जानें|